CATEGORY

INDIAN RIVER

--INDIAN RIVER--

 गोदावरी और कृष्णा

1. भारत की प्रायद्वीपीय नदियों से क्या आशय है ? –

  🎯 वे नदियां, जो भारतीय प्रायद्वीप में स्थित हैं, जिसका विस्तार नर्मदा नदी से लेकर भारत के दक्षिणी बिन्दु पर स्थित कुमारी अंतरीप तक है


• 2. भारत की प्रायद्वीपीय नदियों की मुख्य विशेषता क्या है –

 🎯  यह नदियाँ हिमालय क्षेत्र की नदियों की तरह वर्ष भर नहीं बहती हैं और यहाँ ज्यादातर नदियाँ मौसमी प्रकृति की होती हैं


• 3. भारत की प्रायद्वीपीय नदियों को कितनी विस्तृत श्रेणियों में बांटा जाता है ? –

🎯 दो A) पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ तथा B) पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ


• 4. पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ किस समुद्रीय क्षेत्र में गिरती हैं? –

  🎯 बंगाल की खाड़ी


• 5. भारत की प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली की प्रमुख पूर्व दिशा में बहने वाली नदियाँ कौन सी हैं ? -

  🎯 गोदावरी, कृष्णा, महानदी, कावेरी, ब्राह्मणी और महानदी

• 6. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

🎯– गोदावरी (इसकी कुल लम्बाई 1,465 किमी है। यह गंगा के बाद भारत की सबसे लम्बी नदी भी है तथा दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है)

• 7. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल क्या है

   🎯 त्र्यम्बक (महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित)


• 8. गोदावरी नदी भारत के कितने राज्यों से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है ? –

🎯  दो (महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश। इसकी लम्बाई महाराष्ट्र की अपेक्षा आन्ध्र प्रदेश में अधिक है)

• 9. गोदावरी नदी किस नदी के साथ मिलकर आन्ध्र प्रदेश में एक विस्तृत डेल्टा का निर्माण करती है? –

🎯 कृष्णा (यह दोनों नदियां मिलकर कृष्णा-गोदावरी डेल्टा का निर्माण करती हैं, जो सुन्दरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है। इस डेल्टा को बहुधा केजी डेल्टा भी कहा जाता है)


• 10. गोदावरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं –

🎯 मंजीरा, पेनगंगा, वर्धा और इन्द्रावती

• 11. किस नदी को प्राय: “वृद्ध गंगा” या “प्राचीन गंगा” के नाम से भी पुकारा जाता है? –

  🎯 गोदावरी नदी

• 12. गोदावरी नदी के तट पर बसे प्रमुख नगर कौन से हैं –

 🎯 नासिक, नांदेड़ और राजामुन्द्री

• 13 . पूर्व की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदियों में दूसरी सबसे लम्बी नदी कौन सी है? –

    🎯 कृष्णा

___________________________

     कावेरी, महानदी

1. भारत की प्रमुख प्रायद्वीपीय नदियों में सबसे दक्षिण स्थित नदी कौन सी है –

🎯 कावेरी

2. कावेरी नदी का उद्गम स्थल क्या है –

🎯 -तलकावेरी, जोकि कर्नाटक के कोडागु में स्थित है


3. कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरने से पूर्व कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? –

🎯 दो (कर्नाटक और तमिलनाडु)


4. कावेरी नदी की वह क्या विशेषता है, जो इसे पूर्व दिशा में बहने वाली प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली की अन्य नदियों से अलग करती है –

🎯 कावेरी अन्य नदियों की अपेक्षा वर्षा पर अधिक आश्रित है(कावेरी वर्ष की काफी लम्बी अवधि के दौरान वर्षा का जल ग्रहण करती है, क्योंकि इसे तमिलनाडु में प्रभावी होने वाले वापसी के मानसून का लाभ मिलता है


5. कर्नाटक के मैसूर में कावेरी नदी पर कौन सा प्रसिद्ध बांध बना हुआ? –

🎯 कृष्णराजसागर बांध


6. कावेरी नदी पर वह कौन सा प्रपात स्थित है, जिस पर भारत की पहली जलविद्युत परियोजना स्थापित की गई थी ? –

🎯 शिवसमुद्रम (यहाँ एक जलविद्युत परियोजना 1902 में स्थापित की गई थी, जोकि एशिया की दूसरी जलविद्युत परियोजना थी)


7. कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर किन दो राज्यों में बहुत लम्बे समय से विवाद चल रहा है –

🎯कर्नाटक और तमिलनाडु (ये दोनों राज्य दावा करते हैं कि उन्हें नदी का पर्याप्त जल नहीं मिल रहा है। इस विवाद की जड़ जल बंटवारे को लेकर 1892 और 1924 में मैसूर और मद्रास प्रेसीडेंसियों के बीच हुए दो समझौते माने जाते हैं)


8. उस स्थान पर कौन सा बांध स्थापित किया जा रहा है जहाँ कावेरी नदी पहाड़ियों को छोड़कर मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है –

🎯मेट्टूर बांध (तमिलनाडु के सेलम के पास स्थापित किए जा रहे इस बांध के जल को लेकर भी कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद चल रहा है)


9. किस नदी को प्राय: “दक्षिण भारत की गंगा” के उप-नाम से भी पुकारा जाता है –

🎯 कावेरी


10. भारत की एक और महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदी महानदी का उद्गम स्थल क्या है –

🎯छत्तीसगढ़ का धामतारी जिला


11. बंगाल की खाड़ी में विलुप्त होने से पहले महानदी कितने राज्यों से होकर गुजरती है? –

🎯 दो(छत्तीसगढ़ और उड़ीसा)


12. उड़ीसा के कौन से दो महत्वपूर्ण शहर महानदी के तट पर बसे हुए हैं –

🎯 कटक और संबलपुर

13. उड़ीसा में महानदी पर कौन सा विशाल बांध स्थित है –

 🎯 हीराकुड (यह भारत का सबसे लम्बा बांध है तथा मनुष्य द्वारा मिट्टी से बनाया गया विश्व का सबसे बड़ा बांध है

14. महानदी की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं

🎯– शिओनाथ, हसदेव, जोंक और माण्ड

15. उड़ीसा राज्य की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? –

🎯 महानदी (राज्य की दूसरी सबसे लम्बी नदी ब्राह्मणी है)

16. प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली की पूर्व दिशा में बहने वाली नदियों में से किस नदी के स्रोत के पास किसी समय सोने के कण पाए जाते थे ? –

🎯सुबर्णरेखा (यह नदी रांची के पास पिस्का नामक गांव के पास से निकलती है तथा यहां सोने के बहुत छोटे कण नदी के तल पर पाए जाते थे)

17. भारत में कोनसी नदी पश्चिम दिशा में बहती है

🎯 नर्मदा

 Website : gkforcompetetive.blogspot.com

Previous
Next Post »