CATEGORY

HISTORY GK - 1

HISTORY GK

       प्राचीन भारत का इतिहास -

1.      "चैत्य" तथा "विहार" में क्या अंतर है? - चैत्य पूजा स्थल होता है जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थल है

2.      गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गये चाँदी के सिक्के कहलाते थे - रूपक

3.      गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी? -राजतंत्रात्मक

4.      किस व्यक्ति को "द्वितीय अशोक" कहा जाता है?  -हर्षवर्धन

5.      एलोरा में गुफाओं तथा शैल मंदिरों का सम्बन्ध है -हिन्दुओं, बौद्धों तथा जैनों से

6.      तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने का कारण था - गांधार कला

7.      मदुराई राजधानी थी - पांड्यों की

8.      चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला हुआ था? -कोरोमण्डल तट, दक्कन के कुछ भाग

9.      निम्न राजवंशों में से सबसे प्राचीन कौन सा है? - मौर्य राजवंश

10.  निम्न में से दक्षिण भारत का कौन सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था? - चोल

11.  सिन्धु घाटी के लोग पूजा करते थे - पशुपति की

12.  "राज तरंगिनी" में कल्हण ने किस राज्य का वर्णन किया है? - कश्मीर

13.  दक्षिण भारत में ईसा पूर्व किस साम्राज्य का विकास हुआ? - चोल, चेर, पाण्ड्य

14.  चोल वंश का प्रमुख केन्द्र था - तंजौर

15.  निम्न में से कौन सी स्वर्णमुद्रा गुप्तकालीन मुद्रा है? -दीनार

16.  निम्न में से किसने नालन्दा विश्वविद्यालय का भ्रमण व वहाँ अध्ययन किया था? - ह्वेनसांग

17.  महरौली (दिल्ली) स्थित लौह स्तम्भ का निर्माण किस शताब्दी में हुआ था? - चतुर्थ शताब्दी ई.

18.  गुप्त संवत की स्थापना किसने की? - चन्द्रगुप्त प्रथम ने

19.  निम्न में से किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी? - गुप्त काल में

20.  सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था? - अशोक

21.  अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था? -जेम्स प्रिन्सेप

22.  अशोक का अपने शिलालेखों में सामान्यतः जिस नाम से उल्लेख हुआ है, वह है - प्रियदर्शी

23.  निम्न में से किस देवता की उपासना तमिलों ने सबसे पहले शुरू की थी अर्थात् तमिलों के सबसे प्राचीन देवता कौन थे? - मुरुगुन

24.  किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की? - अशोक

25.  मौर्य साम्राज्य के ध्वंस के पश्चात भारत पर अनेक आक्रमणों की श्रृंखला रही; सबसे पहला आक्रमण किसने किया? - बैक्ट्रियन-ग्रीक

26.  बुद्ध की खड़ी प्रतिमा निम्न में से किस काल में बनाई गई? - कुषाणकाल

27.  प्राचीन भारत के महान व्याकरणज्ञ पतंजलि किसके समकालीन थे? - पुष्यमित्र शुंग

28.  तीसरी शताब्दी में वारंगल प्रसिद्ध था - हाथी दाँत के काम के लिए

29.  कनिष्क की राजधानी थी - पुरुषपुर (पेशावर)

30.  निम्न में से कौन कनिष्क के काल में थे? - बुद्धघोष

31.  उज्जैन का प्राचीनकाल में क्या नाम था? - अवन्तिका

32.  भारतीय रंगमंच में यवनिका पर्दा का आरम्भ किन्होंने किया? - यूनानियों ने

33.  विक्रम संवत कब से प्रारम्भ हुआ? - 57 ई.पू.

34.  भारत में स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाईं? - यूनानी

35.  इतिहासकार स्मिथ ने समुद्रगुप्त की विजयों से प्रभावित होकर उसे क्या कह कर पुकारा है? - भारतीय नेपोलियन

36.  कौन सा राजवंश हूणों के आक्रमण से अत्यन्त विचलित हुआ? - गुप्त

37.  दिल्ली के कुव्वतुल इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में उन्नत प्रसिद्ध लौह स्तम्भ किसकी स्मृति में है? - चन्द्र

38.  गुप्त वंश की स्थापना किसने की? - श्रीगुप्त

39.  चीनी यात्री फाह्यान निम्न में से किसके शासनकाल में भारत आया था? - चन्द्रगुप्त द्वितीय

40.  निम्न में से कौन सी भारतीय दर्शन की आरम्भिक विचारधारा है? - सांख्य

41.  योगदर्शन के प्रतिपादक हैं - पतंजलि

42.  वेदान्त, मीमांसा, सांख्य, योग, न्याय और वैशेषिक - इन छः भिन्ना भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति हुई - वैदिक युग में

43.  उपनिषद पुस्तकें हैं - दर्शन पर

44.  प्राचीन काल में आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था - कृषि

45.  निम्न में से कौन सी दस्तकारी आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई जाती थी? - लुहारगिरी

46.  "हिन्दू" शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था -अरबवासियों ने

47.  आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है -सिंधु

48.  सबसे पुराना वेद कौन सा है? - ऋग्वेद

49.  कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है - सांख्य दर्शन

50.  'आयुर्वेद' का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है - अथर्ववेद में

51.  मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है? - पूर्व आर्य (Pre-Aryan) काल

52.  वैदिक काल में योद्धा को क्या कहा जाता था? - सेनानी

53.  'असतो मा सद्‌गमय' कहाँ से लिया गया है? – ऋग्वेद

54.  सिकन्दर के हमले के समय उत्तर भारत पर निम्न राजवंशों में से किस राजवंश का शासन था? - नन्द

55.  अजातशत्रु, बिन्दुसार और प्रसेनजित में से कौन बुद्ध के समकालीन थे? - अजातशत्रु और प्रसेनजित

56.  भारत में सिकन्दर की सफलता का क्या कारण क्या था? -भारत में कोई केन्द्रीय शक्ति नहीं थी

57.  झेलम नदी के किनारे प्रसिद्ध "वितस्ता का युद्ध" किन के बीच लड़ा गया था? - पोरस और सिकन्दर

58.  निम्न युग्मों में से कौन से सुमेलित हैं -

1. लोथल - प्राचीन गोदी क्षेत्र
2. सारनाथ - बुद्ध का प्रथम धर्मोपदेश
3. नालन्दा - बौद्ध अधिगम की महान पीठ

59.  मगध के राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा? - वैशाली

60.  गन्धार कला शैली एक संश्लेषण है - भारतीय तथा यूनानी कला का

61.  भारत में निम्न के आने का सही कालक्रम क्या है –

1. नगर संस्कृति

2. लोहे का हल

3. आहत मुद्रा चाँदी के सिक्के

4. सोने के सिक्के

62.  "कल्पसूत्र" की रचना की - भद्रबाहु ने

63.  आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है - पाली

64.  कौटिल्य (चाणक्य, विष्णुगुप्त) ने किसकी सहायता से भारत में मौर्य वंश की नींव डाली? - चन्द्रगुप्त मौर्य

65.  चाणक्य का अन्य नाम था - विष्णुगुप्त

66.  मुद्रा राक्षस के लेखक हैं - विशाखदत्त

67.  मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र को किस शासक ने पहली बार जीता? - चन्द्रगुप्त मौर्य

68.  निम्न में से किसकी तुलना मैकियावली के "प्रिंस" से की जा सकती है? - कौटिल्य का "अर्थशास्त्र"

69.  प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक, जिसने अपने जीवन के अन्तिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था - चन्द्रगुप्त मौर्य

70.  महान सम्राट अशोक किस वंश के थे? - मौर्य

71.  भारतीयों के लिए "सिल्क मार्ग" किसने आरम्भ किया? -कनिष्क

72.  निम्न में से कौन सा राजा प्रायः जनता के सम्पर्क में रहता था? - अशोक

73.  भारतीय साहित्यिक कृतियों के संदर्भ में दीर्घ निकाय क्या है? - पाली में एक प्रमुख बौद्ध ग्रंथ

74.  सिन्धु घाटी सभ्यता का काल ई.पू. 2500 एवं ई.पू.1750 के मध्य किस आधार पर किया गया है? - रेडियो कार्बन कालनिर्धारण सी-14 (Radio Carbon Dating C-14) के आधार पर

75.  निम्न में से कौन सी सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषता नहीं थी? - मकानों के दरवाजे पिछली ओर खुलते थे

76.  सिन्धु घाटी की सभ्यता के लोगों के धर्म का प्रमुख आधार था - मातृ देवी की पूजा

77.  सिन्धु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है? - लोग लोहे से परिचित थे

78.  आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है -सिंधु

79.  भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं - हड़प्पा संस्कृति में

80.  सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था - लोथल

81.  हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सबसे आगे थे? -कपास

82.  हड़प्पा की खोज का श्रेय दिया जाता है - रायबहादुर दयाराम साहनी को

83.  हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है -पुरातात्विक खुदाई

84.  सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है - नगर नियोजन के लिए

85.  सैन्धव सभ्यता का महान स्नानागार कहाँ प्राप्त हुआ है? -मोहनजोदड़ो में

86.  हड़प्पा सभ्यता के संबंध में निम्न में से कौन सी उक्ति सही है? - वे पशुपति की पूजा करते थे

87.  कालीबंगा स्थित है - राजस्थान में

88.  पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्धु घाटी के लोग माप तौल से परिचित थे। माप तौल संबंधित खोज कहाँ पर हुई? - लोथल

                      मध्यकालीन भारत का इतिहास

89.  निम्न मुगल शहजादियों में से किसने "हुमायूंनामा" लिखा था? - गुलबदन बेगम

90.  निम्न में से किस युद्ध में एक पक्ष द्वारा प्रथम बार तोपों का उपयोग किया गया था? - पानीपत का प्रथम युद्ध

91.  शेरशाह सूरी की मृत्यु हुई - कालिंजर में

92.  मध्यकालीन भारत में मनसबदारी प्रथा खास तौर पर इसीलिए चालू की गई थी, ताकि - साफ सुथरा प्रशासन लागू हो सके

93.  आगरा के लाल किले के निर्माण के श्रेय का अधिकारी कौन है? - अकबर

94.  शेरशाह सूरी का मकबरा स्थित है - सासाराम में

95.  मुगल चित्रकला के विषय में कौन सा कथन सत्य है? – 1.युद्ध दृश्य, 2. पशु पक्षी और प्राकृतिक दृश्य, दरबारी चित्रण - उपरोक्त सभी

96.  अकबर का मकबरा स्थित है - सिकन्दरा में

97.  इनाम भूमि किसे दिया जाता था? - विद्वान और धार्मिक व्यक्ति को

98.  'आईना ए अकबरी' किसने लिखा है? - अबुल फजल

99.  जहांगीर के दरबार में निम्न में से पहले कौन आया था? -हॉकिन्स

100.          भारत में प्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ लगाया? - सूरत

101.          अंग्रेजों ने अपनी प्रथम फैक्ट्री कहाँ पर स्थापित किया? - मछलीपट्टनम

102.          मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार सम्बन्ध स्थापित करने वाले थे - पुर्तगाली

103.          कर्नाटक युद्ध किन के बीच लड़ा गया? - अंग्रेज व फ्रांसीसी

104.          मीराबाई समकालीन थीं - चतन्यमहाप्रभु के

105.          कबीर के गुरु कौन थे? - रामानन्द

106.          भक्ति संस्कृति का भारत में पुनर्जन्म हुआ - पन्द्रहवीं और सोलहवीं शताब्दी ईसवी में

107.          निम्न में से कौन भक्ति आन्दोलन के प्रवक्ता नहीं थे? - शंकराचार्य

108.          भारत में चिश्तिया सूफी मत को स्थापित किया -ख्वाजा मुईनुद्दीन ने

109.          भक्ति आन्दोलन का प्रारम्भ किया गया था - अल्वर संतों द्वारा

110.          आदिशंकर के बाद जो शंकराचार्य बने, उनका जन्म हुआ था - केरल में

111.          प्रथम भक्ति आन्दोलन का आयोजन किन्होंने किया था? - रामानुजाचार्य

112.          इस्लाम के कर्मकाण्ड में निम्न में से कौन से तत्व समाहित हैं?
1. कलमा पढ़ना
2. दिन में पाँच बार नमाज अदा करना
3. शुक्रवार के दिन सामूहिक नमाज
4. रमजान के महीने में रोजा रखना
5. हज की यात्रा करना - उपरोक्त सभी

113.          निम्न में से किस भक्ति संत ने अपने संदेश के प्रचार के लिए सबसे पहले हिन्दी का प्रयोग किया? - रामानंद

114.          दिल्ली सल्तनत का वह प्रथम सुल्तान कौन था,जिसने "स्थाई सेना" रखी? - अलाउद्दीन खिलजी

115. निम्न में से किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है? - इब्नेबतूता

116. मूर देश का यात्री इब्नेबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था? - मोहम्मद बिन तुगलक

117. निम्न में से किसने दिल्ली के आठ सुल्तानों का शासन देखा? - अमीर खुसरो

118. मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था? - भू-राजस्व

119. किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों ओर प्राणि-जगत, ऋतुओं और फलों का विशद्-विवरण अपनी   दैनन्दिनी (डायरी) में दिया है?  - बाबर

120. मुगलों की अदालत में भाषा थी - फारसी

121. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन था? -मीर बक्शी

122. किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की? - बिलग्राम का युद्ध

123. अकबर के शासनकाल में अमलगुजार नामक अधिकारी का कार्य था - भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना

124. अकबर के शासन में "महाभारत" का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है? -रज़्मनामा

125. शाहजहां ने निम्न में से किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी? - आगरा

126. मराठों और अफगानों के बीच हुए तृतीय पानीपत युद्ध के समय निम्न में से कौन मराठों का पेशवा था? - बालाजी बाजीराव

127. किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिन्दू सेनापति थे? - औरंगजेब

128. वास्को-डि-गामा भारत कब आया था? - 1498 में

129. मोहम्मद बिन कासिम द्वारा सिन्ध की विजय कब हुई? -712 ईसवी

130. पृथ्वीराज चौहान के दरबारी कवि थे- चन्द बरदाई

131. बाजार नियंत्रण प्रथा लागू की थी - अलाउद्दीन खिलजी ने

132. किसकी मृत्यु होने पर बदायूंनी ने टिप्पणी की थी "राजा को अपनी प्रजा से मुक्ति मिली और प्रजा को अपने राजा से"? - मोहम्मद बिन तुगलक

133. अमीर खुसरो किसके दरबारी कवि थे? - अलाउद्दीन खिलजी

134. मध्यकालीन भारतीय बादशाहों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है - फिरोज़ तुगलक ने गुलामों का एक अलग विभाग स्थापित किया

135. महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था? -उल्बी

136. सल्तन काल के अधिकांश अमीर तथा सुल्तान किस वर्ग के थे? - तुर्क

137. भारत में द्वितीय अफगान साम्राज्य का संस्थापक था -शेरशाह सूरी

138. दीवान-ए-कोही किससे सम्बन्धित है? - मोहम्मद तुगलक

आधुनिक भारत का इतिहास -

139. भारत के विभाजन के विकल्प के रूप में गांधी जी ने माउण्टबेटन को सुझाया था कि वे - मोहम्मद अली जिन्ना को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित करें

140. किस भारतीय राष्ट्रवादी नेता ने जर्मनी और ब्रिटेन के बीच युद्ध को ऐसे ईश्वर प्रदत्त अवसर के रूप में देखा,जिसमें भारतीयों को उस स्थिति का अपने हित में लाभ उठाने का मौका मिलता? - सुभाष चन्द्र बोस

141. भारतीय मुसलमान, सामान्य रूप से उग्रवादी आन्दोलन की ओर आकर्षित नहीं हुए, इसका कारण था -उग्रवादियों की हिन्दू अतीत का राग अलापने की नीति

142. 1943 में आजाद हिन्द फौज (I.N.A.) अस्तित्व में आई - सिंगापुर में

143. निम्न भारतीय नेताओं में से किन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा इण्डियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था? -सुरेन्द्र नाथ बेनर्जी

144. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर लिखी गई पुस्तक "इण्डियन स्ट्रगल" के लेखक हैं - सुभाष चन्द्र बोस

145. सुभाष चन्द्र बोस के त्यागपत्र के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बने? - मौलाना अबुल कलाम आजाद

146. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के लिए जिम्मेदार जनरल डायर को निम्न में से किन्होनें मार डाला? - ऊधमसिंह

147. अपनी साहित्यिक कृतियों द्वारा भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में सबल सहयोग हेतु "राष्ट्रकवि" की उपाधि किन्हें प्राप्त हुई? - मैथिलीशरण गुप्त

148. ब्रिटिश राज ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को समाप्त करके भारत में ब्रिटिश स्वामित्व का प्रशासन किस वर्ष अपने हाथ में लिया? - 1858

149. मुंडा विद्रोह का नेता कौन था? - बिरसा

150. रानी लक्ष्मीबाई को अन्तिम युद्ध में सामना करना पड़ा -ह्यूरोज का

151. भारत की स्वतन्त्रता की पहली लड़ाई (1857) प्रारम्भ हुई थी - मेरठ से

152. भारत में शिक्षित मध्यम वर्ग ने - 1857 के विद्रोह से तटस्थता बनाए रखी थी

153. तात्या टोपे का मूल नाम क्या था? - रामचन्द्र पांडुरंग

154. सन् 1857 के निम्न नेताओं में से किन्होंने सबसे पहले अपना बलिदान दिया था? - मंगल पांडे

155. नील आन्दोलन का जमकर समर्थन करने वाले "हिन्दू पैट्रियाट" के सम्पादक थे - हरीश चन्द्र मुखर्जी

156. 1857 के विद्रोह के ठीक बाद बंगाल में निम्न में से कौन सा विप्लव हुआ? - नील उपद्रव

157. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के स्वतन्त्रता सेनानियों में "महक परी" उपनाम किसे दिया गया था? -जीनत महल को

158. भारत में अंग्रेजों की सर्वश्रेष्ठता किस युद्ध से स्थापित हुई? - बक्सर का युद्ध

159. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था? - वारेन हेस्टिंग्स

160. सन् 1764 में बक्सर के युद्ध में अंग्रेजों ने किसको पराजित किया? – 1. अवध के नवाब शुजाउद्दौला को, 2. मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय को, 3. बंगाल के नवाब मीर कासिम को  - उपरोक्त तीनों को संयुक्त रूप से

161. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक कौन था? - हैदराबाद का निजाम

162. ईस्ट इण्डिया कम्पनी और बंगाल के नवाब के बीच जब प्लासी का युद्ध हुआ था, उस समय मुगल सम्राट कौन था?- शाह आलम द्वितीय

163. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के अनतर्गत अवध को मिलाया गया - कुशासित राज्य की घोषणा करके

164. निम्न में से कौन राज्य-अपहरण नीति (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स) का सबसे बड़ा समर्थक था? - लॉर्ड डलहौजी

165. निम्न में से कौन ठगों के दमन से सम्बन्धित था? - कैप्टेन स्लीमैन

166. भारत में सन् 1882 में निम्न में से किसके द्वारा स्वायत्तशासी संस्थाओं को सशक्त किया गया? - लॉर्ड रिपन

167. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सफलता का राज था –

1. भारत में राष्ट्रीय भावना की कमी,

2. भारतीय सैनिकों में राष्ट्रीय भावना का अभाव था जिसके फलस्वरूप जो उसे अच्छा वेतन दे उसे, चाहे वह विदेशी क्यों न हो, अपनी सेवा प्रदान करते थे,

3. कम्पनी की सेना को पश्चिमी प्रशिक्षण मिला था तथा उनके पास आधुनिक हथियार थे -  उपरोक्त सभी

168. निम्न में से सबसे बाद में कौन सा हुआ? - बंगाल का विभाजन

169. शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की वकालत किसने की थी? - लॉर्ड मैकॉले

170. ब्रिटिश सरकार के किस गव्हर्नर जनरल ने भारत में डाक टिकिट शुरू किया? - लॉर्ड डलहौजी

171. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया? -लॉर्ड कार्नवालिस

172. 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश गव्हर्नर जनरल कौन था? - लॉर्ड कैनिंग

Website : gkforcompetitive.blogspot.com

Previous
Next Post »