CATEGORY

HISTORY GK

भारत का इतिहास, सिन्धु घाटी सभ्यता से आधुनिक काल तक

सिन्धु  घाटी सभ्यता

● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस
● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल
● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास
● आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में
● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना
● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में
● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता
● सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा
● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था— व्यापार
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— कांस्य युग
● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे— ईंटों से
● हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे— कपास
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की— दयाराम साहनी
● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था— लोथल (गुजरात)
● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है— राजस्थान में
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी— 1921 ई.
● हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी— उचित समतावादी
● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है— मोहनजोदड़ो
● हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला— कालीबंगा
● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा
● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में
● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था— आघशिव
● मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है— मृतकों का टीला
● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ— बैल
● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है— लोथल
● भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था— हड़प्पा
● भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले— हड़प्पा की संस्कृति में
● मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर
● हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था— सतलज नदी
● हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है— धोलावीरा से
● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग
● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी— आद्य-ऐतिहासिक युग में
● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी
● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी— जौ एवं गेहूँ
● हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है— सौराष्ट्र में
● हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई— सर जॉन मार्शल
● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति
● हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे बनी थी— सेलखड़ी से
● किस स्थान से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई— मोहनजोदड़ो से
● मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है— सिंध, पाकिस्तान
● हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया— ताँबे का
● स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में हुई— गुजरात
● हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे— लोह से
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— ताम्रयुग
● हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्य में है— राजस्थान में
● हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे— शतरंज
● हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’ कहा जाता था— मोहनजोदड़ो को
● मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है— मृतकों का टीला
● हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे— ग्रीड पद्धति को

गुप्तकाल

● गुप्तवंश की स्थापना कब हुई— 319 ई.
● गुप्त वंश की स्थापना किसने की— श्रीगुप्त  द्वारा (उत्तराधिकारी घटोत्कच)
● गुप्त वंश के किस शासक ने ‘महाधिराज’ की उपाधि धारण की— चंद्रगुप्त प्रथम ने
● आर्यभट्ट कौन था— खगोल वैज्ञानिक व गणितज्ञ
● आर्यभट्ट किस वंश के समकालीन था— गुप्त वंश के
● गुप्त शासकों की राजदरबारी भाषा क्या थी— संस्कृत
● गुप्त राजवंश के किस शासक ने हूणों के आक्रमण को रोका— स्कंदगुप्त ने
● गुप्त राजवंश किसके लिए प्रसिद्ध था— कला एवं स्थापत्य के लिए
● अजंता व एलौरा कलाकृतियाँ किस काल से संबंधित हैं— गुप्त काल से
● कालीदास किसके राजदबारी कवि थे— चंद्रगुप्त II ‘विक्रमाद्वित्य’
● अंजता चित्रकारी किस धर्म से संबंधित हैं— बौद्ध धर्म से
● एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है— भानुगुप्त से
● चीनी यात्री फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया— चंद्रगुप्त द्वितीय
● भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग किस युग को कहा जाता है— गुप्त युग को
● ‘सेतुबंध’ की रचना किस वंश के शासक ने की— वाकाटक
● किस गुप्तकालीन शासक को कविराज कहा गया है— समुद्रगुप्त को
● कौन-सा गुप्त शासक भारतीय नेपोलियन के नाम से प्रसिद्ध था— समुद्रगुप्त
● स्कंदगुप्त को किस लेख से ‘शक्रोपम’ कहा गया है— कहौमस्तम लेख
● गुप्त काल के सबसे लोकप्रिय देवता कौन थे— विष्णु
● दिल्ली में स्थित ‘लौह स्तंभ’ किस सदी में निर्मित हुआ— चौथी सदी में
● फाह्यान द्वारा लिखित ग्रंथ ‘फो-कुओ-की’ में किसका वर्णन मिलता है— बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का
● ‘अमरकोष’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की और वे किस शासक से जुड़े थे— अमर सिंह ने, चंद्रगुप्त II से
● हरिषेण किसका राजदरबारी कवि था— समुद्रगुप्त का
● गुप्त काल की सोने की मुद्रा को क्या कहा जाता था— दीनार
● ‘कुमारसंभव’ महाकाव्य को किसने रचा— कालीदास
● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस युग में हुई— गुप्त युग में
● गुप्त युग में भू-राजस्व की दर क्या थी— उपज का छठा भाग
● नगरों का क्रमिक पतन किस युग की विशेषता थी— गुप्त युग की
● किस वंश के शासकों ने मंदिरों और ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिए— गुप्त वंश
● महरौली स्थित लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है— चंद्रगुप्त II
● कालीदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नाटक का नायक कौन था— अग्निमित्र
● समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन किस अभिलेख में है— प्रयाग
● बाल विवाह की प्रथा कब आरंभ हुई— गुप्त युग में
● सर्वप्रथम कौन-सा ग्रंथ यूरोपीय भाषा में अनुदित/अनुवादित हुआ— अभिज्ञान शाकुंतलम्
● सती प्रथा का प्रथम उल्लेख कहाज्ञ से मिलता है— एरण अभिलेख से
● गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ— बयाना (भरतपुर)
● किस गुप्त शासक को नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक माना जाता था— रूपक
● कालीदास की कौन-सी कृति की गिनती विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 कृतियों में की जाती हैं— अभिज्ञान शाकुंतलम्
● गणित की दशमलव प्रणाली के अविष्कार का श्रेय किसे दिया जाता है— मौर्य युग को
● किस विद्धान ने गणित को एक पृथक विषय के रूप में स्थापित किया— आर्यभट्ट
● गुप्तकाल की प्रसिद्ध पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का संबंध किस क्षेत्र में है— चिकित्सा के क्षेत्र से
● ताँबे के सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था— रामगुप्त
● मिहिरकूल का संबंध किससे था— हूण से
● कौन-से गुप्त राजा ने विक्रमाद्वित्य की उपाधि ग्रहण की थी— चंद्रगुप्त II
● किस गुप्त शासक ने दक्षिण में 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की— समुद्रगुप्त ने
● ‘सर्वराजोच्छेता’ की उपाधि किसने धारण की— समुद्रगुप्त ने
● चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् की स्थापना कब की— 319 ई.
● गुप्त संवत् एवं शक संवत् में कितना अंतर है— 241 वर्ष
● किस वंश के शासकों ने चाँदी की मुद्राओं का प्रचलन किया— गुप्त वंश के शासकों ने
● किसने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियमन कहा था— विन्र्सेट स्मिथ ने
● गुप्तकाल में प्रमुख शिक्षा केंद्र कौन-से थे— पाटलिपुत्र, उज्जयिनी
● गुप्तवंश का अंतिम शासक कौन था— विष्णुगुप्त
● सती होने का प्रमाण प्रथम बार कब मिला— 510 ई.
● ‘सूर्य सिद्धांत’ नामक ग्रंथ किसने लिखा— आर्यभट्ट ने
● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई— 415-454 ई.....

गुप्तोतर काल-

● पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की— पुष्यभूतिवर्धन
● पुष्यभूति वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था— हर्षवर्धन
● हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा— 606 ई.
● हर्षवर्धन का राजदरबारी कवि कौन था— बाणभट्ट
● चीनी यात्री ह्नेनसांग किसके समकालीन था— हर्षवर्धन के
● किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है— हर्षवर्धन को
● अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान था— हर्षवर्धन
● ‘हर्ष चरित’ किसके द्वारा रचित है— बाणभट्ट
● किस राजा ने ‘रत्नावली’ नामक पुस्तक लिखी’— हर्षवर्धन ने
● हर्षवर्धन और पुलिकेशन II  के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है— ऐहोल अभिलेख से
● हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहाँ स्थानांतरित की— कन्नौज
● ‘सकलोत्तरापथनाथ’ किसे कहा गया है— हर्षवर्धन को
● बंगाल का कौन-सा शासक हर्ष के समकालीन था— शशांक
● गुप्त वंश के पश्चात् उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया— हर्षवर्धन ने
● हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन-सा था— कन्नौज
● हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था— प्रयाग में
● हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है— हरियाणा में
● वर्तमान में कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है— उत्तर प्रदेश में
● ह्नेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसि नगर कौन-सा था— मथुरा
● किस चीनी यात्री को यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है— ह्नेनसांग
● कुंभ के मेले का शुभारंभ किसने किया— हर्षवर्धन
● किस शासक ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 100 ग्रामों की आय दान के रूप में दी— हर्षवर्धन
● दक्षिणी भारत में एरीपत्ती का अर्थ क्या है— जलाशय की भूमि
● पुष्यभूति काल में राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था— भूमिकर
● पुष्यभूति काल में भूमिकर कितना लिया जाता था— पैदावार का 1/6 वाँ भाग
● हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन था— शीलभद्र
● किस अभिलेख में हर्षवर्धन को परमेश्वर कहा गया है— मधुबन व बाँसखेड़ा अभिलेखों में
● कश्मीर का इतिहास किस ग्रंथ में है— राजतरंगिणी
● राजतरंगिणी नामक ग्रंथ किसने लिखा— कल्हण ने
● कार्कोट वंश की स्थापना किसने की— दुर्लभर्वन
● ‘अवंतिनगर’ नामक नगर को किस शासक ने बसाया— अवंतिवर्मन ने
● कार्कोट वंश के बाद किस वंश का उदय हुआ— उत्पल वंश
● सर्वप्रथम हर्षवर्धन ने कन्नौज में बौ धर्म सभा का आयोजन कब किया— 643 ई.
● हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् कन्नौज पर किसका शासन हुआ— यशोवर्मन
● ह्नेनसांग की रचना की क्या नाम है— सी-यू-की...
मौर्य काल
● सबसे प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है— मौर्य वंशपुष्यमित्र ने
● शुंग वंश की स्थापना किसने की— पुष्यमित्र ने
● कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था— वासुदेव
● सातवाहन/आंध्र सातवाहन वंश की स्थापना किसने की— सिमुक ने
● किसके अधीन सातवाहनों ने अधिकारियों के रूप में कार्य किया था— मौर्यों के अधीन
● कौन-सा कुषाण शासक था जिसने बौध धर्म अपना लिया था— कनिष्क
● कुषाण काल के दौरान मूर्तिकाल की गंधार शैली किन शैलियों का मिश्रण थी— इंडो-ग्रीक (भारतीय-यूनानी) शैली
● कनिष्क की राजधानी कहाँ थी— पुरुषपुर व मथुरा
● पुरुषपुर का दूसरा नाम क्या है— पेशावर
● चरक किसके राजवैद्य थे— कनिष्क
● तक्षशिला किस शैली की कला के लिए प्रसिद्ध है— गंधार कला के लिए
● भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने चलवाईं— इंडो-ग्रीक (बैक्ट्रियन ग्रीक)
● किस संग्रहायल में कुषाणकालीन मूर्तियाँ सबसे अधिक हैं— मथुरा संग्रहालय
● किस वंश के शासकों ने सोने के सबसे अधिक सिक्के जारी किए— कुषाण वंश के शासकों ने
● सातवाहनों के समय किस धातु की मुद्रा सर्वाधिक थी— सीसा
● नागार्जुन, अश्वघोष व वसुमित्र किसके समकालीन थे— कनिष्क के
● 78 ई. का शक संवत् किसने चलाया— कनिष्क ने
● तक्षशिला वर्तमान में कहाँ स्थित है— पाकिस्तान में
● कुषाण के काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ— वास्तुकला
● सातवाहनों ने अपना शासन कहाँ शुरू किया— महाराष्ट्र में
● सातवाहनों की राजधानी कहाँ थी— पैठन
● किस सातवाहन सम्राट ने ‘गाथासप्तशई’ नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की— हाल ने
● मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य किसका था— सातवाहन
● बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किसके काल में बनवाई गई— कुषाण के काल में
● शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज्य किया— कण्व वंश ने
● किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था— पेगचाऔ ने
● कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था— महायान
● प्राचीन भारत के महान व्याकरण विद्वान पतंजलि किसके समकालीन थे— पुष्यमित्र के
● भारत में किसके द्वारा पहली बार सैनिक शासन व्यवहार में लाया गया— इंडो-ग्रीक द्वारा
● ईसा पूर्व दूसरी सदी के आरंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में किसका शासन था— बैक्ट्रिया
● प्राचीन भारत में किसने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए— कुषाण ने
● सातवाहनों का समाज कैसा था— मातृ सत्तात्मक
● कनिष्क किस जाति से संबंधित था— चीन की यूंची जनजाति से
● भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है— नागार्जुन को
● पुष्यमित्र किस धर्म का समर्थक था— ब्राह्मण धर्म का
● बेसनगर में स्थित गरुण स्तंभ का निर्माण किसने कराया— हेलियोडोर ने
● ‘गार्गी संहिता’ क्या है— ज्योतिष ग्रंथ
● ‘गार्गी संहिता’ की रचना किसने की— कात्यायन ने
● कुषाण वंश की स्थापना किसने की— कुजुला कडफिसेस
● कनिष्क को शासन कब प्राप्त हुआ— 78 ई.
● कनिष्क के कुल का अंतिम शासक कौन था— वासुदेव
● ‘कामसूत्र’ की रचना किसने की— वात्सयायन ने
● पक्की ईंटों का शुभारंभ किसके काल में हुआ— कनिष्क के काल में
● किस प्रसिद्ध ग्रंथ को बौद्ध धर्म का विश्वकोष कहते हैं— महाविभाषाशास्त्र
● खारवेल किस वंश का शासन था— चेदि वंश का
● किस पुराण में 19 सातवाहन शासकों के शासन की चर्चा है— वायु पुराण में
विजयनगर साम्राज्य

● विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब व किसने की— 1336 ई., हरिहर एवं बुक्का द्वारा
● विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रभावशाली शासक कौन था— कृष्णादेव राय
● कृष्णदेव राय शासक कब बना— 1509 ई. में
● कृष्णदेव राय के किन यूरोपवासियों के साथ मैत्रिपूर्ण संबंध थे— पुर्तगालियों के साथ
● विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है— तुंगभद्रा नदी
● बहमनी राजाओं की राजधानी कहाँ थी— गुलबर्गा में
● विजयनगर साम्राज्य के अवशेष कहाँ प्राप्त हुए— हंपी में
● बीजापुर में स्थित ‘गोल गुंबज’ का निर्माण किसने किया— मोहम्मद आदिलशाह
● कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे— बाबर के
● विजयनगर साम्राज्य का पहला वंश संगम के नाम से जाना जाता है क्योंकि— हरिहर एवं बुक्का के पिता का नाम संगम था
● हरिहर एवं बुक्का ने किस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की— माधव विधारण्य
● संगम वंश का प्रमुख शासक कौन था— देवराय प्रथम
● किस शासन ने तुंगभद्रा नदी पर बाँध बनवाया— देवराय प्रथम ने
● विजय नगर का संघर्ष सदैव किसके साथ रहा— बहमनी राज्य के साथ
● विजयनगर साम्राज्य का कौन-सा स्थान गलीचा निर्माण के लिए प्रसिद्ध था— कालीकाट
● मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है— मदुरै
● ‘चार मीनार’ का निर्माण किसने कराया— ओली कुतुबशाह
● गोलकुंडा कहाँ स्थित है— हैदराबाद
● हंपी का खुला संग्राहालय किस राज्य में है— कर्नाटक
● किस संगमवशी शासक को ‘प्रौढ़देवराय’ भी कहा जाता है— देवराय द्वितीय
● किस शासक की उपाधि ‘गजबेतेकर’ थी— देवराय द्वितीय
● किस विजयनगर सम्राट ने उम्मात्तूर के विद्रोही सामंत गंगराय का दमन किया— कृष्ण देवराय
● गोलकुंडा का युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया— कृष्ण देवराय एवं कुलीकुतुबशाह के बीच
● विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय विशेषता क्या थी— भू-राजस्व
● ‘अठवण’ का क्या अर्थ है— भू-राजस्व विभाग
● कृष्णदेव राय के दरबार में ‘अष्टदिग्गज’ कौन थे— आठ तेलुगु कवि
● शर्क सुल्तानों के शासनकाल में किस स्थान को ‘पूर्व का शिराज’ या ‘शीराज-ए-हिन्द’ कहा जाता था— जौनपुर
● बहमनी राज्य की स्थापना किसने की— अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (हसन गंगू)
● कश्मीर का कौन-सा शासक ‘कश्मीर का अकबर’ के नाम से जाना जाता है— जैनुल आबिदीन
● ‘आमुक्तमालाद’ नामक काव्य की रचना किसने की— कृष्णदेव राय ने
● कृष्णदेव राय ने ‘आमुक्तमालाद’ की रचना किस भाषा में की— तेलुगू
● कृष्णदेव राय का राजकवि कौन था— पेदन्ना
● विजयनगर के किस शासक को ‘आंध्र पितामह’ कहा जाता है— कृष्णदेव राय को
● किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य शासन का अंत माना जाता है— तालीकोटा का युद्ध
● ‘तालीकोटा का युद्ध’ कब हुआ— 1565 ई.
● विट्ठल स्वामी का मंदिर किस देवता का है— विट्ठल के रूप में विष्णु का
● ‘शैवों का अजंता’ किसे कहा जाता है— लिपाक्षी को
● ‘वीर पांचला’ का अर्थ क्या है— अभिजात्य वर्ग
● ‘अनरम’ का अर्थ किससे है— जागीर से
● विजयनगर साम्राज्य में सैनिक विभाग को किस नाम से जाना जाता था— कदाचार
● खानदेश राज्य का संस्थापक कौन था— मलिक रजा फारुकी
● तैमूर लंग के आक्रमण के बाद गंगा की घाटी में कौन-सा राज्य स्थापित हुआ— जौनपुर
● ‘अहमदाबाद’ की स्थापना किसने की— अहमदशाह I
● ‘महमूद वेगड़ा’ किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था— गुजरात का
● बहमनी शासन को किस शासक ने चरम पर पहुँचाया— महमूद गांवा
● बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले कौन-सा राज्य स्वतंत्र हुआ— बरार
● ‘टोडरमल का पूर्वगामी’ किसे कहा जाता है— महमूद गांवा
● अदीना मस्जिद कहाँ स्थित है— बंगाल में
● विजयनगर का प्रसिद्ध विट्ठल मंदिर कहाँ स्थित है— हंपी में
● बहमनी साम्राज्य में सबसे अंत में कौन-सा राज्य स्वतंत्र हुआ— बीदर
● प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हंपी किस जिले में स्थित है— वेल्लारी में
● अबिनव भोज की उपाधि किस शासक ने ग्रहण की— कृष्णदेव राय ने
● तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर का नेतृत्व किसने किया— रामराय ने
● किस शासन में वर व वधु दोनों से कर लिया जाता था— विजयनगर के शासन में
● विजयनगर की मुद्रा का नाम क्या था— पेगोड़ा
● बहमनी राज्य की मुद्रा क्या थी— हूण
● बहमनी शासन में कौन रूसी यात्री आया— निकितन
● बहमनी राज्य में कुल कितने शासक हुए— 18
● ‘हरविलासम’ की रचना किसने की— श्रीनाथ ने
● किस शासक ने दहेज प्रथा को अवैधानिक घोषित किया— देवराय II
● किस शासक को ‘जालिम’ शासक के रूप में जाना जाता है— हुमायूँ शाह
सल्तनतकाल

● मोहम्मद गौरी विजयी प्रदेशों की देशभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था— कुतुबुद्दीन ऐबक
● भारत में मुस्लिम शासन की नींव किसने डाली— मोहम्मद गौरी
● मोहम्मद गौरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध था— पंजाब के खोखर
● भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की— 1206 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक ने
● दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी— फारसी
● आगरा शहर का निर्माण किसने कराया— सिकंदर लोदी ने
● किस सुलतान की मृत्यु ‘चौगान’ खेलते समय हुई— कुतुबुद्दीन ऐबक
● कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने कराया— कुतुबुद्दीन ऐबक
● ‘कुतुबमीनार’ कहाँ स्थित है— दिल्ली
● ‘कुतुबमीनार’ का शुभारंभ किसने किया— कुतुबुद्दीन ऐबक
● ‘कुतुबमीनार’ को पूरा किसने करवाया— इल्तुतमिश ने
● रजिया सुल्तान किसी बेटी थी— इल्तुतमिश
● किसके शासन काल में सबसे अधिक मगोल अक्रमण हुए— अलाउद्दीन खिलजी
● सांकेतिक मुद्रा का चलन किसने किया— मोहम्मद बिन तुगलक
● किस सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण कहा— मोहम्मद बिन तुगलक
● लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था— इब्राहिम लोदी
● ‘इनाम’ भूमि किसे दी जाती थी— विद्धान एवं धार्मिक व्यक्ति को
● दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली प्रथम महिला शासक कौन थी— रजिया सुल्तान
● दिल्ली के किस सुल्तान ने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया— अलाउद्दीन खिलजी
● विदेशी यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था— मोरक्को से
● इब्नबतूता किसके शासन में भारत आया— मोहम्मद बिन तुगलक
● किस शासक ने अपने आप को ‘खलीफा’ घोषित किया— मुबारकशाह खिलजी
● खिलजी वंश की स्थापना कब व किसने की— 13 जून, 1290 ई. को जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने
● भारतीय इतिहास में बाजार/मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसके द्वारा की गई— अलाउद्दीन खिलजी
● अलबरुनी का पूरा नाम क्या था— अबूरैहान मुहम्मद
● ‘11 वीं सदी के भारत का दर्पण’ किसे कहा जाता है— किताब उल-हिंद
● दिल्ली सल्तन के किस शासक ने स्थायी सेना बनाई— अलाउद्दीन खिलजी
● ‘गुलऊखी’ के उपनाम से कौन-सा शासक कविताएँ लिखत था— सिकंदर लोदी
● अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है— कुतुबमीनार का
● जलालुउद्दीन फिरोज खिलजी की हत्या किसने की— अलाउद्दीन खिलजी ने
● अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था— रामचंद्र देव
● सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी कौन था— मलिक
● तैमूर लंक ने भारत पर आक्रमण कब किया— 1398 ई.
● किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे— बलबन
● किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिया— फिरोजशाह तुगलक
● किस शासक को भारत के इतिहास में ‘बुद्धिमान पागल’ शासक कहा जाता है— मोहम्मद बिन तुगलक
● कौन-सा शासक अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद ले गया था— मोहम्मद बिन तुगलक
● ‘तुगलकनामा’ की रचना किसने की— अमीर खुसरो
● अमीर खुसरों ने किस भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई— खड़ी बोली
● भारत में पोलो खेल का शुभारंभ किसके समय में हुआ— तुर्कों के समय
● कौन-सा शासक दान-दक्षिणा में अधिक विश्वास रखता था तथा उसने ‘दिवान-ए-खैरात’ नामक विभाग की स्थापना की— फिरोजशाह तुगलक
● किस संगीत यंत्र को हिंदू-मुस्लिम गान का सर्वश्रेष्ठ यंत्र माना गया है— सितार को
● संगीत की ‘हिन्दुस्तानी’ शैली के जन्मदाता कौन हैं— अमीर खुसरो
● संगीत की ‘कव्वाली’ शैली के जन्मदाता कौन है— अमीर खुसरो
● अनुकूल परिस्थितियाँ होने पर भी गुलाम वंश के शासक अपने साम्राज्य का विस्तार क्यों नहीं कर पाए— मंगोल आक्रमण का भय होने के कारण
● किस शासक को द्वितीय सिकंदर अथवा ‘सिकंदर सानी’ कहा जाता है— अलाउद्दीन खिलजी
● सिक्कों पर ‘खलीफा का नायब’ किस सुल्तान को माना गया— फिरोजशाह-तुगलक
● ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद किस शासक ने बनवाई— कुतुबुदीन ऐबक
● कौन-सा शासक स्वयं को ‘ईश्वर का अभिशाप’ कहता था— चंगेज खाँ
● मध्यकालीन भारतीय राजाओं के संदर्भ में फिरोज तुगलक के शासन की विशेषता क्या थी— गुलामों के लगल विभाग ‘दीवान-ए-बंदगान’ की स्थापना
● दिल्ली का वह सुल्तान जिसने भारत में नहरों का जाल बिछाया, कौन था— फिरोजशाह तुगलक
● किसके कहने पर अलाउद्दीन खिलजी ने सिकंदर के समान विश्व विजय की योजना को ठुकरा दिया— अलाउक मुल्क
● किस शासक ने सैनिकों को भू-अनुदान के स्थान पर नगद वेतन देने की प्रथा चलाई— अलाउद्दीन खिलजी ने
● किसने भूमि मापने के पैमाने ‘गज-ए-सिकंदरी’ को प्रचलित किया— सिकंदर लोदी
● किस मुस्लिम शासक ने सिक्कों पर लक्ष्मी देवी की आकृति बनवाई— मोहम्मद गौरी
● अलाउद्दीन खिलजी का राजदरबारी कवि कौन था— अमीर खुसरो
● किस शासक ने अपना उपनाम ‘अबुल मजहिद्’ रखा— मुहम्मद बिन तुगलक
● मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई— थट्टा में
● रजिया बेगम को मारने में किसका हाथ था— बहरामशाह
● ‘जवाबित’ किससे संबंधित है— राज्य कानून से
● अलाउद्दीन के बचपन का नाम क्या था— अली गुरशप
● कौन-सा शासक बाजार के अंदर घूमकर बाजार का निरीक्षण करता था— अलाउद्दीन खिलजी
● किस पुस्तक में मुहम्मद बिन तुगलक के शासन की घटनाओं का वर्णन है— रेहला
● जलालुद्दीन फिरोज खिलजी सुल्तान बनने से पहले कहाँ का इक्तादार था— बुलंदशहर का

मध्यकालीन भारत

● खजुराहों के मंदिर कहाँ स्थित हैं— मध्य प्रदेश
● हवा महल कहाँ स्थित है— जयपुर
● बड़ा इमामबाड़ा कहाँ स्थित है— लखनऊ
● चेतक घोड़ा किससे संबंधित है— राणा प्रताप
● बीजागणित के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए किसे जाना जाता है— भास्कर
● सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन-सा है— वीणा
● किस वृहत मंदिर की आरंभिक कल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के राज्य काल में हुआ— अंकोरवाट का मंदिर
● अमरावती बौद्ध स्तूप कहाँ है— आंध्र प्रदेश में
● सलहर के युद्ध में मुगल सेना को किसने हराया— शिवाजी ने
● सलहर का युद्ध कब हुआ था— 1672 ई.
● किसे ‘रंगीला’ बादशाह कहा जाता है— मुहम्मद शाह
● भारत का अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर (द्वितीय) का मकबरा कहाँ स्थित है— रंगून (यंगून), म्यांमार में
● अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किए— 8 बार
● नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण कब किया— 1739 ई.
● शिवाजी के समय कितना राजस्व वसूला जाता था— भू-राजस्व का 33%
● ‘आगरा की जामा मस्जिद’ का निर्माण किसने कराया— जहाँआरा ने
● किस सिख गुरु ने फारसी भाषा में जफरनामा लिखा— गुरु गोविंद सिंह
● गुरु नानक का जीवन परिचय किस सिख गुरु ने लिखा— गुरु अर्जुन देव ने
● औरंगजेब के शासन काल में बंगाल का नबाब कौन था— मुर्शीद कुली खाँ
● शिवाजी की मृत्यु कब हुई— 12 अप्रैल, 1680 में
● औरंगजेब ने ‘बीबी का मकबरा’ का निर्माण कब कराया— 1679 में
● सामूगढ़ का युद्ध कब हुआ— 1658 में
● जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था— मेहरुनिशा
● हैदरअली मैसूर के शासक कब बने— 1761
● नादिरशाह कहाँ का शासक था— ईरान का
● माधवराव नारायण पेशवा कब बने— 1761 में
● गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की नींव कब डाली— 1699 ई. में
● किस गुरु ने विद्रोही मुगल राजकुमार की सहायता धन व मन से की थी— गुरु अर्जुन देव
● सैय्यद बंधुओं का पतन किसके समय में हुआ— मुहम्मद शाह
● फर्रुखसियर किसके सहयोग से मुगल बादशाह बना— सैय्यद बंधु
● भारत पर आक्रमण करने वाले किस ईरानी शासक को ‘ईरान का नेपोलियन’ कहा जाता है— नादिर शाह को
● किस राज्य के शासक ‘नवाब वजीर’ कहलाते थे— अवध के शासक
● ‘आदिग्रंथ’ का समायोजन किसने किया— गुरु अर्जुन देव ने

मुग़ल साम्राज्य

● मुगल वंश का संस्थापक कौन था— बाबर
● बाबर फरगना की गद्दी पर कब बैठा— 1495 ई.
● फरगना वर्तमान में कहाँ स्थित है— उज्बेकिस्तान में
● बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया— पाँच बार
● पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ— 1526 ई.
● पानीपत का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया— बाबर व इब्राहिम लोदी
● बाबर ने अपनी आत्मकथा किस पुस्तक में लिखी— बाबरनामा
● बाबरनामा का फारसी में अनुवाद किसने किया— अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने
● ‘मुबईयान’ नामक पद्य शैली का जन्मदाता किसे माना जाता है— बाबर को
● मुगल वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था— अकबर
● खानवा का युद्ध कब हुआ— 1527 ई.
● खानवा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— राणा साँगा व बाबर
● हुमायूँ गद्दी पर कब बैठा— 1530 ई.
● चौसा का युद्ध कब हुआ— 1539 ई.
● चौसा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— शेरशाह सूरी और हुमायूँ
● हुमायूँ द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है— देबरा (1531), चौसा (1539 ई.) बिलग्राम (1540 ई.) व सरहिंद (1555 ई.)
● ‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की— गुलबदन बेगम ने
● सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था— शेरशाह सूरी
● बिलग्राम युद्ध के समय कालिंजर का शासक कौन था— कीरत सिंह
● शेरशाह के समय में भू-राजस्व दर क्या थी— उपज का 1/3 भाग
● मलिक मोहम्मद जायसी किसके समकालीन था— शेरशाह सूरी
● भारत में डाक प्रथा का प्रचलन किसने किया— शेरशाह सूरी
● पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ— 1556 ई.
● पानीपत का द्वितीय युद्ध किस-किस के बीच हुआ— अकबर व हेमू के बीच
● ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की शुरूआत किसने की— अकबर ने
● दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम व अंतिम हिन्दू कौन था— बीरबल
● अकबर के शासन की प्रमुख विशेषता क्या थी— मनसबदारी प्रथा
● कौन-से सूफी संत अकबर के समकालीन थे— शेख सलीम चिश्ती
● ‘आगरा में लाल किला’, ‘लाई दरवाजा’, ‘बुलंद दरवाजा’ किसके काल के प्रमुख बिंदु हैं— अकबर
● ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना किसने की— अकबर ने
● ‘पंचतंत्र’ का फारसी में अनुवाद किसने किया— अबुल फजल
● किस मुगल सम्राट के काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल कहा जाता है— अकबर
● मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी— फारसी
● ‘बुलंद दरवाजा’ किस उपलक्ष्य में अकबर ने बनवाया था— गुजरात विजय
● जहाँगीर (सलीम) को किसके लिए याद किया जाता है— न्याय के लिए
● जहाँगीर के शासन की मुख्य विशेषता क्या थी— रानी नूरजहाँ का शासन पर नियंत्रण
● ‘चित्रकला का स्वर्ण युग’ किसके काल को कहा जाता है— जहाँगीर
● श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग व निशांत बाग किसके द्वारा निर्मित हैं— जहाँगीर द्वारा
● आगरा स्थित ‘ताजमहल’ का निर्माण किसने कराया— शाहजहाँ ने
● ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य वास्तुकार कौन था— उस्ताद ईशा खान
● भागवद् गीता व रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किसने कराया— दारा शिकोह ने
● ‘जिदा पीर’ किसे कहा जाता है— औरंगजेब
● किस शासक ने इस्लाम न अपनाने के कारण गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी थी— औंरगजेब ने
● जजिया कर को किस शासक ने हटाया— अकबर ने
● जजिया कर किस धर्म के लोगों से लिया जाता था— हिन्दू धर्म
● जजिया कर को 1679 ई. में पुनः किस मुगल सम्राट ने लागू कर दिया था— औरंगजेब ने
● बाबर की प्रसिद्ध युद्धनीति ‘तुगलकनाम नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में हुआ— पानीपत के प्रथम युद्ध में
Previous
Next Post »